बिहार
मुख्यमंत्री ने समाजशस्त्री हेतुकर झा के निधन पर जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 9:17:21 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध समाजशास्त्री डाॅक्टर हेतुकर झा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हेतुकर झा एक प्रसिद्ध भारतीय लेखक, प्रोफेसर, शोधकर्ता एवं महान समाजशास्त्री थे। उनके निधन से शिक्षा एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।