ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
तेतरिया व चिरैया में बाढ़ की स्थिति बनी गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 7:22:19 PM
तेतरिया व चिरैया में बाढ़ की स्थिति बनी गंभीर

मोतिहारी, (हि.स.) | बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तेतरिया व चिरैया प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। राजेपुर-मधुबन पथ पर करीब दो फुट बाढ़ का पानी बह रहा है। चिरैया, ढाका व पकड़ीदयाल का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क अभी भी भंग है। कुण्डवाचैनपुर में बाढ़ पीड़ित रामप्रवेश राम की छह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घर में बाढ़ का पानी आ जाने से पूरा परिवार स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के बोगी में शरण लिए हुआ था। इधर मोतिहारी शहर के कुछ वार्डों में पानी घट रहा है। लेकिन वार्ड 22, 26, 27, 34 में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मोतिहारी प्रखंड के 17 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। इधर, वायु सेना के हेलिकॉप्टर से भोजन की सामग्री गिराने का कार्य भी जारी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS