ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सांसद आरके सिन्हा की अगुआई में बाढ़ पीड़ितों को भेजी गयी लाखों की राहत सामग्री
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 7:11:01 PM
सांसद आरके सिन्हा की अगुआई में बाढ़ पीड़ितों को भेजी गयी लाखों की राहत सामग्री

पटना, (हि.स.)। बिहार के कई जिलों में आई प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका से जीवन और मौत से जूझ रहे पीड़ितों की मदद को भाजपा के प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा सामने आये हैं और उन्होंने भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के मार्गदर्शन में लाखों की बाढ़ राहत सामग्री से भरी डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले को भाजपा कार्यालय से रविवार को बाढ़ प्रभावित राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया।

राहत सामग्री रवाना करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि बाढ़ के बाद पीड़ितों के चूल्हा जलाने की ओर भी सरकार को ध्यान देना है, ताकि लोगों के चेहरे पर ख़ुशी की झलक दिखे। उन्होंने कहा कि बिहार बाढ़ पीड़ित जनता के साथ भाजपा और सरकार खड़ी है। 
 
प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सपनों का भारत आगे बढ़ रहा है। बाढ़ की इस विपदा को भी हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और बाढ़ पीड़ितों के सेवार्थ राहत सामग्री को बिहार के बाढ़ प्रभावित कटिहार, अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया सहित कई जिलों के लिए रवाना किया गया है। राहत सामग्री में बच्चों के लिए अमूल दूध,चना, गुड़, नमक, सत्तू, चूड़ा, बिस्किट, दियासलाई सहित कई ऐसे सामग्री भेजे गए हैं जो जाने के साथ ही बाढ़ पीड़ित के तुरंत काम आ सके। 
 
इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष और विधायक नितीन नवीन व अरुण कुमार सिन्हा,भाजपा के राष्ट्रीय उप मीडिया प्रभारी विधान पार्षद संजय मयूख, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुरेंद्र सागर सहित कई मंत्री विधायक और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS