ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
तुरकौलिया के सपही पंचायत के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, परेशानी बढ़ी
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 8:02:49 PM
तुरकौलिया के सपही पंचायत के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, परेशानी बढ़ी

मोतिहारी, (हि.स)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया सपही पंचायत के वृतिया, सपही, सिवान,सागरा, कोदरवा, जटवा, सरिसवा आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। बाढ़ से बचने के लिए वे अब सुरक्षित जगहों पर पलायन करने कोे मजबूर होे गए हैं। 

बताया जाता है कि पिछले दो- तीन दिन से कोदरवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। इस कारण बुधवार की रात से ही पानी गांव में तेज रफ्तार के साथ गांव में घुसने लगा। गांव के मुखिया राजेन्द्र सहनी ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। 2, 3, 4, 7, 12 और 13 वार्डो में पानी घुस गया है। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रशासन द्वारा अगर पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया तोे बाढ़ सेे यहां जान माल की काफी क्षति हो सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS