ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपा सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को दी सहायता
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 6:39:04 PM
भाजपा सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को दी सहायता

पटना, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर सीपी ठाकुर ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। 

डॉक्टर ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए उन्होंने अपने सांसद निधि से सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति बिहार में गंभीर बनी हुई है और ऐसे में लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति उनकी भी जिम्मेदारी बनती है जिसके तहत उन्होंने अपने सांसद निधि से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राशि उपलब्ध कराई है। 

 

भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव सहायता कर रही है और राहत तथा बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। बाढ़ की भयानक स्थिति को देखते हुए भाजपा सांसद ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी पार्टी की पटना में 27 अगस्त को प्रस्तावित रैली को रद्द करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसी विषम परिस्थितियों में रैली करने का कोई उद्देश्य नहीं है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS