बिहार
लोजपा जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने का निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 6:27:50 PMपटना, (हि.स.)। लोक जन शक्ति पार्टी ने बाढ़ बाढ ग्रस्त जिलों में पीड़ित परिवारों के बीच राहत पहुंचाने के लिए सभी जिलाध्यक्षों, प्रखण्ड अध्यक्षों और सक्रिय कार्यक्रताओं को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पालन एवं मत्सय संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गुरुवार को दूरभाष पर यह निर्देश दिया।
पारस ने कहा कि सरकार की ओर से सभी जिलों में चिकित्सकों और पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को जिले में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है | साथ ही मवेशियों के लिए चारा और दवा प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता विशुन पासवान ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण पार्टी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद रामचन्द्र पासवान चार दिनों से लगातार कर रहें हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीम अलग-अलग गठित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया है।