ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
जदयू शरद यादव की पार्टी है : रमई राम
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 9:19:04 AM
जदयू शरद यादव की पार्टी है : रमई राम

 मुजफ्फरपुर, हि.स)| नीतीश कुमार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री रमई राम ने कहा है कि जदयू शरद यादव की पार्टी है। उक्ते बातें दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व मंत्री रमई राम ने कहीं। मालूम हो कि दिल्ली में जदयू के 14 राज्यों की इकाइयों के साथ शरद यादव के नेतृत्व में बैठक होनी है। इसमें भाग लेने के लिए वह दिल्ली गए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जार्ज फर्नांडिस की समता पार्टी और शरद यादव की जनता दल का मर्जर हुआ था, तब जाकर जदयू बना था और जार्ज फर्नांडिस उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। तब नीतीश कुमार पार्टी के किसी पद पर नही थे। रमई राम नें नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार पार्टी संविधान के मुताबिक निर्वाचित अध्यक्ष नही हैं। 

गौरतलब है कि महागठबंधन टूटने के बाद से शरद यादव के खेमे में चल रहे रमई राम जदयू से निलंबित हैं। मौकापरस्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक शक्तियों से मिलकर जनादेश का अपमान किया है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। नीतीश अब अपनी पार्टी खोजें, जनता दल यू शरद यादव के साथ है। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता के विकास के लिए काम शुरू किया गया था, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने सत्ता को अपनी संपत्ति समझ रखा है। उन्होंने जनादेश का अपमान किया है। नीतीश का मुखौटा उतर चुका है। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ बड़ा होने वाला है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS