ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह, मौतें बढ़कर 61 पर पहुंची
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 8:49:06 PM
बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह, मौतें बढ़कर 61 पर पहुंची

पटना, (हि.स.)| उत्तर बिहार में आई भीषण बाढ़ मैं मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुछ नए इलाके भी शामिल हो गए हैं। राज्य मुख्यालय सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि गोपालगंज जिले में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के बाद उत्तर बिहार के 14 जिले अब बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। राज्य की 73 प्रतिशत आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 504 राहत शिविर बनाए गए हैं जहां 116000 लोगों को रखा गया है। बाढ़ में हुई लोगों की मौत की जिलेवार सूचना अभी प्राप्त नहीं हो सकी है | 

इस बीच जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों समेत उनकी सहायक नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण तटबंधों पर बुधवार को नए स्थानों पर भी टूटने की सूचना है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई स्थानों पर रेलवे स्टेशनों और सड़क मार्गों पर पानी बह रहा है जिससे रेल तथा सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
 
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिनों तक लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वेक्षण करते रहे किंतु बुधवार को मौसम खराब होने के कारण पश्चिम चंपारण के बेतिया का दौरा उन्हें रद करना पड़ा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS