बिहार
खराब मौसम से नीतीश व प्रभारी मंत्री का हवाई सर्वेक्षण रद
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 8:41:06 PMमोतिहारी, (हि.स.) | मौसम की खराबी के कारण बिहार के पूर्वी चंपारण में प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा और जिलाधिकारी रमण कुमार का हवाई सर्वेक्षण रद कर दिया गया है।
राज्य के मंत्री विनोद नारायण झा ने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि बुद्धवार कोे जिलाधिकारी के साथ पूर्वी चंपारण में आई बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करना था, पर मौसम की गड़बड़ी के कारण इसे रद कर दिया गया है| वहीं, मंत्री झा ने बताया कि जिले के सभी बाढ़ इलाकों में शिविर लगाकर प्रभावित लोेगों को राहत पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि बुधवार कोे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी हवाई सर्वेक्षण प्रस्तावित था जिसे खराब मौसम के कारण रद कर दिया गया है यदि मौसम ठीक रहा तो वे गुरुवार कोे वहां का दौरा करेंगे।