बिहार
नेपाल क्षेत्र में भारतीय वाहन पर सवार छह लोग डूबे
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 9:38:10 PMमोतिहारी, (हि. स.)। बिहार के नेपाल के पर्सा जिला, बारा जिला में करीब 85 घर पानी में डूब गया है, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपात बैठक कर पीडित परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और सहायता करने का निर्णय लिया है।
नेपाल के जनकपुर, रौतहट के सुतकेरी में भारतीय नंबर के वाहन डूब जाने से छह लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी ग्रामीण शत्रुघ्न साह ने दी। उसने बताया कि नंदकिशोर यादव, सरोज यादव की मां-बेटी वाहन सहित पानी के बहाव में चले गए हैं । सब इंसपेक्टर मदन ठाकुर ने बताया कि बाढ़ की स्थिति काफी भयावह है। उक्त परिवार के लोग आवश्यक कार्य से निकल रहे थे। इस दौरान तेज बहाव के चपेट में आ गए। लाल बकया नदी के तांडव में क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया है, इससे एक हजार घर डूब गया है।