ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के युवा तेजस्वी के झासे में आने वाले नहीं : पटेल
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 4:54:05 PM
बिहार के युवा तेजस्वी के झासे में आने वाले नहीं : पटेल

पटना, (हि.स.)। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने शुक्रवार बयान जारी कर कहा कि बिहार के युवा वर्ग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के किसी भी झासे मे फसने वाले नहीं हैं । जनादेश अपमान यात्रा के बहाने अपने उपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर पर्दा डालने के लिए वे जिस तरह से अनर्गल प्रलाप कर झूठ की खेती कर रहे हैं उससे उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता दिखाई दे रही है। 
पटेल ने कहा कि जनता का जनादेश बिहार के विकास के लिए था जिसमें युवाओं की व्यापक भागीदारी थी। जनादेश का अपमान तो स्वय तेजस्वी ने किया था। जिस तरह से सत्ता मे उपमुख्यमंत्री पद पर रहकर वे भ्रष्टाचार से समझौता किये और अपने उपर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपो पर मौनी बाबा बन चुप्पी साधे रहे तब ही बिहार की जनता के जनादेश का अपमान हो गया। 
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के आंखो में धूल झोंकने के लिए और राजनीतिक भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के उदेश्य से निकाली गयी जनादेश अपमान यात्रा वास्तव मे भ्रष्टाचार छिपाओ यात्रा के नाम से जनता के बीच जानी जायेगी। तेजस्वी जी चाहे लाख कोशिश कर लें, लेकिन उनके राजनीतिक चरित्र पर जो भ्रष्टाचार का दाग लगा है, वह आसानी से मिटने वाला नहीं है। बिहार के युवाओ के बीच उन्हें एक-एक करके अपने ऊपर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देना होगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS