ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नफरत की राजनीति करने वाले आरएसएस व भाजपा को उखाड़ फेंके: तेजस्वी
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 8:37:14 PM
नफरत की राजनीति करने वाले आरएसएस व भाजपा को उखाड़ फेंके: तेजस्वी

- बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व डिप्टी सीएम ने किया जनादेश अपमान यात्रा का आगाज, मौज धरना पर बैठे

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


9 अगस्त को देश की आजादी के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी और आज देश से भाजपा व आरएसएस को भगाने के लिए आंदोलन की शुरुआत की जा रही है। देश में नफरत की राजनीति करने वाले आरएसएस व भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए हमें खासकर नौजवानों का सहयोग चाहिए। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को गांधी उद्यान में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश में समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पटना में 27 अगस्त को होने वाली भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसके पूर्व श्री यादव सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल तक पैदल ही आए। उनके पीछे राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा था। इनके काफिले में सबसे आगे हाथी, उसके बाद घोड़े व फिर बाइक सवार थे। उसके बाद बैंडबाजे वाले के बीच में तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव के साथ राजद के प्रदेश स्तरीय नेतागण चल रहे थे। इस कारण इधर जाम का नजारा भी देखा गया।

बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जनादेश अपमान यात्रा का आगाज
पूर्व डिप्टी सीएम ने गांधी उद्यान स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जनादेश अपमान यात्रा का श्रीगण्ेश किया। इसके पूर्व जनादेश अपमान पर मौन धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। धरना स्थल पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, युवा प्रदेश अध्यक्ष कारी साहेब, शक्ति यादव, शिवानंद तिवारी, आलोक मेहता, विधायक शिवचंद्र राम, तनवीर हसन, मनोज झा, राजेन्द्र राम, शमीम अहमद, डा राजेश कुमार, फैसल रहमान, जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, हरिशंकर यादव, अमरेन्द्र यादव, संजय निराला, राजू पांडेय, बच्चा प्रसाद यादव, जगदीश विद्रोही आदि मौजूद थे।
पूर्व विधायक प्रत्याशी हुए राजद में शामिल
इस दौरान माधोपुर विद्यालय प्रांगण में मंच पर पूर्व उपमुख्यमंत्री के समक्ष पूर्व विधायक प्रत्याशी ई.अशोक कुमार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग राजद की सदस्यता ग्रहण की। इनके पार्टी में आने का साही यादव, बच्चा यादव, हामीद रजा, प्रदीप यादव आदि ने स्वागत किया।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS