बिहार
अब सोशल मीडिया से पढ़ाने के नए तरीके
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 6:00:38 PMछपरा, (हि.स.)। अब सोशल मीडिया के जरिए स्कूलों में पढ़ाने का परंपरागत तरीका बदला जाएगा। शिक्षकों के विषय वार व्हाट्सएप गुप बनाए जायेंगे जिस पर पुराने शिक्षकों को नए शिक्षक पढ़ाने के नए तरीके समझायेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर इसकी पहल शुरू कर दी गयी है।
सरकार प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार चाहता है। सालों से शिक्षा का पुराना ढर्रा बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कोेशिशें भी जारी हैं। शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं, लेकिन शिक्षा में सुधार होता नहीं दिख रहा है। इसलिए अब सोशल मीडिया का सहारा शिक्षा के सुधार को लिया जाएगा। सरकार के निर्देश पर पर यह कदम उठाया गया है। सोशल मीडिया पर विषय बार शिक्षकों के ग्रुप तैयार किए जाएंगे जिसमें नए और पुराने सभी शिक्षक शामिल किए जायेंगे।
नए शिक्षकों के पास पढ़ाने के नए तरीके भी हैं, लेकिन उनका हुनर उनके स्कूल तक ही सीमित रहता है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उसे दूसरे शिक्षकों से भी साझा किया जाएगा। ताकि बच्चों को सरल और उनकी रुचि वाले अंदाज में कितबों को समझाया और पढ़ाया जा सके। विभाग ने ग्रुप बनाने के लिए शिक्षकों की डिटेल जुटाना शुरू कर दिया है।