बिहार
धनहर दिहुली गांव के समीप तिलावे नदी का बांध टूटा, दर्जनों गांव प्रभावित
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 8:24:01 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत धनहर दिहुली गांव के दक्षिण और राष्ट्रीय राज्यमार्ग से उत्तर में तिलावे नदी का बांध टूट जाने के कारण दर्जनों गांव प्रभावित हैं। नदी का पानी धनहर दिहुली, गुरहनवा, बौधा, भलुवहिया, सतपीपरा, भुइहारी टोला, परसौना, मंगलपुर पटनी सहित कई गांवों में घुस गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम नदी का बांध टूट गया। इसके बाद उसका पानी तेजी से फैलने लगा। इस कारण सैकड़ो एकड़ में लगी फसल डूब गई। वहीं एनएच से धनहर दिहुली के रास्ते रक्सौल आने वाली सड़क के उपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। इस कारण उक्त सड़क पर परिचालन लगभग बंद हो गया है। यदि नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है तो परेशानी और बढ़ सकती है। एसडीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।