बिहार
केंद्र के सहयोग से विकसित राज्यों में शामिल हो सकता है बिहार : जदयू
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 6:12:34 PMपटना, (हि.स.)| बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की प्रमुख घटक जनता दल (यू) ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी राज्य की नई सरकार सुशासन, विकास और सबके लिए न्याय की भावना से काम करती रहेेगी। इस संबंध में जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध के लिए कोई जगह नहीं होगी। वहीं, कानून अपना काम करने के लिए स्वतंत्र रहेगा और उस पर कोई प्रशासनिक दबाव भी नहीं होेगा।
उन्होंने कहा कि उक्त एजेंडे नीतीश के राजकाज की यूएसपी रहे हैं और नई सरकार के कामकाज पूरी तरह पारदर्शी होंगे| वहीं, प्रदेश सरकार सत्ता-आम जनता की भलाई के लिए समर्पित भाव से काम करती रहेगी।
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य में नई गठबंधन सरकार बनने से बिहार में केंद्र और राज्य के बीच समन्वय के नए युग का सूत्रपात हुआ है जिससे निश्चित तौर पर राज्य को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार जैसा राज्य भी विकसित राज्यों में शामिल हो सकता है। उसके विकास कोे पंख लग सकते हैं। कृषि और उद्योग के क्षेत्र में असीमित संभावनाओं वाला यह प्रदेश केंद्र-राज्य समन्वय से उत्पादन, व्यवसाय और रोजगार के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।