ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रालोसपा का बढ़ रहा जनाधार, महिला समता का भी विस्तार-सीमा
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 6:35:25 PM
रालोसपा का बढ़ रहा जनाधार, महिला समता का भी विस्तार-सीमा

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा सक्सेना ने कहा कि पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के कुशल नेतृत्व और संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर लोग हमारे दल में शामिल हो रहे हैं, जो खुशी की बात है। उन्होंने हाल ही में रालोसपा में शामिल हुए समरस समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और उनके समर्थकों के आने से संगठन को मजबूती मिलने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य जीतेंद्रनाथ के भी रालोसपा में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रालोसपा श्री कुशवाहा के नेतृत्व में दिनोदिन मज़बूत होती जा रही है। रालोसपा महिला अध्यक्ष ने कहा कि देश में 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है, ऐसे में सिर्फ भाजपा ही नहीं, इसके घटक दलों का जनाधार भी बढ़ रहा है। एनडीए चुनाव पूर्व गठबंधन है, और इसके सभी घटकों का सिद्धांत विकास व जन सरोकार की नीतियों का क्रियान्वयन है।
सीमा सक्सेना ने कहा कि रालोसपा एक ऐसी पार्टी है, जिसके लिए सिद्धांत और उच्च राजनीतिक आदर्श सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। यही कारण है कि दूसरे दलों के नेता रालोसपा में शामिल हो रहे हैं। महिलाओं की रालोसपा में भागीदारी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर महिला समता के विस्तार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे ज़मीनी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रालोसपा से जोड़ने में जुटे हुए हैं। रालोसपा एक ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं के सम्मान और समुचित राजनीतिक भागीदारी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता, इसलिए महिलाओं का स्वाभाविक रुझान हमारे संगठन की ओर है।
           

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS