बिहार
पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण : भगवान सिंह कुशवाहा
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 6:29:33 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने हेतु संविधान संशोधन विधेयक के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। श्री कुशवाहा ने कहा कि हमेशा से कांग्रेस का चरित्र पिछड़ा विरोधी रहा है और आज भी है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग की तरह पिछड़ा वर्ग आयोग को संविधान संशोधन विधेयक के तहत संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एनडीए के तमाम सहयोगी दलों के साथ मिलकर संसद से पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का सफल प्रयास करना चाहिए, क्योंकि देश में लगभग 52 फीसदी आबादी आज पिछड़ा वर्ग की है। वैसी स्थिति में इस वर्ग के समेकित विकास के लिए आयोग को संवैधानिक दर्जा देना समय की मांग है। तभी देश में सबका साथ, सबका विकास की सोच और तेजी से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होगा।