ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपा के साथ सरकार बनाकर नीतीश ने इतिहास बना दिया : सीपी ठाकुर
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 7:23:48 PM
भाजपा के साथ सरकार बनाकर नीतीश ने इतिहास बना दिया : सीपी ठाकुर

आरा,  (हि.स.)। भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.पी. ठाकुर ने कहा कि पहली बार नीतीश कुमार ने इतिहास रच दिया जब भ्रष्टाचार पर चोट देकर भाजपा से हाथ मिला लिया। भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन की सरकार है। अब बिहार का तेजी से सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के निर्णय की सराहना की है। 

ठाकुर मंगलवार को आरा में आयोजित एक शाम रफ़ी के नाम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आये हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. खुशनूद आलम ने रफ़ी की याद में किया था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, भाजपा नेता और पूर्व जीप अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन, युवा मोर्चा के दीपक सिंह, मनीष प्रभात, आईटीसेल भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मो.अब्दुल रहमान, मो. अफजल आदि शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS