बिहार
बिहार मे 44 आईपीएस अधिकारियों का तबादला,12 जिलों के एसपी बदले
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 9:44:27 AM पटना, (हि.स.)। बिहार मे सोमवार की रात 44 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ। 12 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा और लोजपा की सत्ता मे साझेदारी के बाद पुलिस प्रशासन मे बड़ा फेरबदल का पहला आदेश जारी किया है।
नालंदा,बांका ,बेगूसराय, बक्सर,अरिया,जहानाबाद, सारण,समस्तीपुर,भोजपुर,लखीसराय, सहित पटना के सिटी एसपी मध्य और ट्रैफिक एएसपी भी बदल दिए गए हैं।