ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाबा गरीब नाथ में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, कतार में लगे सूबे के पूर्व परिवहन मंत्री रमई राम भी
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 3:42:51 PM
बाबा गरीब नाथ में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, कतार में लगे सूबे के पूर्व परिवहन मंत्री रमई राम भी

मुजफ्फरपुर, (हि.स) सावन माह की चौथी सोमवारी के अवसर पर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी। इस कतार में सूबे के पूर्व परिवहन मंत्री रमई राम भी बाबा का जलाभिषेक के लिए कतार में लगे। वे भी मख्खन साह चौक से अन्य कांवरियों की तरह कतार में आये। सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें कतार से अलग होकर आने का निवेदन किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बाबा गरीब नाथ को सामान्य भक्त की तरह अरघा में जल डाल अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। सावन की चौथी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रविवार की देर शाम से शहर में प्रवेश करने लगा। बोलबम के जयघोष व शिव भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हर श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहा था। रात होते-होते कांवरियों की भीड़ बढ़ गई। रामदयालु नगर से शहर में प्रवेश करते ही कांवरियों में एक अलग उत्साह का संचार हो रहा था। यात्रा की सारी थकावट भूल जल्द से जल्द बाबा के दर्शन करने को बेचैन थे। आरबीटीएस व आरडीएस कॉलेज में गूंज रहे भजनों पर मुग्ध होकर कांवरिया झूम रहे थे। वहीं कांवरियों की सुविधा व सुरक्षित जलाभिषेक के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर दिखा। कांवरिया पथ से ठहराव स्थल पर अधिकारी तैनात रहे। रात्रि 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन नें राहत की साँस ली|

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS