बिहार
ललित किशोर बने बिहार के महाधिवक्ता, राम बालक का इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2017 9:19:38 AMपटना, (हि.स.)। जदयू—भाजपा की साझा सरकार ने शनिवार को ललित किशोर को राज्य का महाधिवक्ता बनाने का पहला निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल के पहला विस्तार के बाद मुख्यमंत्री के 1 अणे मार्ग स्थित आवास में 28 सदस्यीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया। इधर राम बालक महतो ने महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है जिनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।
पटना हाईकोर्ट के जाने माने वकील राम बालक महतो पहली बार 1980 को पहली बार महाधिवक्ता बने थे। राज्य का सातवीं बार महाधिवक्ता बन उन्होंने इतिहास रच दिया है। पी.के.शाही के इस्तीफा के बाद उन्हें 27 नवम्बर,2010 को वह तीसरी बार महाधिवक्ता बने थे। जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें हटा दिया था।