ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नीतीश मंत्रिमंडल में पूर्वी चंपारण से दो विधायकों को मिला मौका
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 9:27:54 PM
नीतीश मंत्रिमंडल में पूर्वी चंपारण से दो विधायकों को मिला मौका

 मोतिहारी, (हि.स) | नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे में एनडीए की नव गठित सरकार में पूर्वी चंपारण के दो विधायकों को मंत्री पद मिला है। शनिवार शाम जैसे ही राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार और मधुबन के विधायक ई. राणा रंधीर को मंत्री पद की शपथ दिलाई वैसे ही चंपारण वासियों समेत भाजपा के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। 

जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, मधुबन स्थित विधायक राणा रन्धीर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

यहां भी मिठाई बांटी गयी और पटाखे छोड़े गए। चंपारण के इन दोनों विधायकों को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में दो-दो विधायकों को मंत्री पद से सुशोभित कर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने चंपारण वासियों का दिल जीत लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों नेताओं के मंत्री बनने से चंपारण समेत पूरे बिहार का अपेक्षित विकास होगा। सिंह ने मंत्री बनने पर दोनों नेताओं को किसान मोर्चा की ओर से बधाई दी है। 

वहीं, प्रमोद कुमार और ई राणा रंधीर को मंत्री बनाये जाने पर सीएम और डिप्टी सीएम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामलोचन यादव, चंद्रकिशोर मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद, चुम्मन प्रसाद यादव, अरविंद नाथ गिरि, बसंत कुमार मिश्रा, दुष्यंत सिंह राजू, राजा ठाकुर, पंकज सिन्हा, बीरेन्द्र कुशवाहा, मार्तंड नारायण सिंह, अभिषेक राज सोनू, विजय जायसवाल, हरजीत सिंह राजू, राजेन्द्र सिंह,भुवनेश्वर सिंह, नागेन्द्र मिश्रा, विपिन सिंह, रामेश्वर चौधुर, सियावर सिंह, दिनेश्वर सिंह, श्याम कुमार सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा, दिनेश पटेल, ब्रजेन्द्र किशोर पाठक, मदन सिंह, पिंटू पांडेय एवं मुन्ना सागर समेत अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मंत्रियों को अपनी आेर से बधाई दी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS