ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के नए मंत्रिमंडल में नौ नए चेहरे, एक महिला और एक अल्पसंख्यक को मिली जगह
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 7:15:08 PM
बिहार के नए मंत्रिमंडल में नौ नए चेहरे, एक महिला और एक अल्पसंख्यक को मिली जगह

पटना, (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेत्रित्व में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शुक्रवार की देर शाम आठ नए चेहरों को शामिल करने के साथ-साथ एक महिला और एक अल्पसंख्यक को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। इस विस्तार में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक आठ नए चेहरों को उतारा है जबकि जद (यू) की तरफ से केवल एक ही नया चेहरा है और पुराने लोगों को ही मंत्रिमंडल में जगह मिली है। भाजपा के कोटे से बनने वाले 11 मंत्रियों में से आठ पहली बार मंत्री बन रहे हैं। 

 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जद (यू ) के कोटे से एक महिला और एक अल्पसंख्यक को स्थान दिया है जबकि भाजपा की सूची में महिलाओं ओर अल्पसंख्यकों को कोई स्थान नहीं दिया गया। महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री रह चुकीं मंजू वर्मा को जद (यू ) एक बार फिर अपने दल की तरफ से मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जद (यू ) ने अल्पसंख्यक खुर्शीद आलम उर्फ़ फ़िरोज़ को भी अपने कोटे से मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। 
 
भाजपा के कोटे से जिन 11 मंत्रियों ने शपथ ली उनमें राणा रणधीर सिंह, विनोद कुमार सिंह, ब्रज किशोर बिंद, सुरेश शर्मा, विजय कुमार सिन्हा, विनोद नारायण झा, कृष्ण कुमार ऋषि और प्रमोद कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली जबकि जद (यू) कोटे से शपथ लेने वाले 14 मंत्रियों में केवल एक रमेश ऋषिदेव को पहली बार मंत्री बनाया गया है।  
 
भाजपा की सूची में विधान पार्षद मंगल पाण्डेय का नाम भी शामिल था।  पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मंगल पाण्डेय हिमाचल प्रदेश से लौटने के क्रम में चड़ीगढ़ हवाई अड्डा पर फंसे रह गए और शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ सके। उनका शपथ सम्भवतः बाद में होगा।  

शपथ लेने वाले-
1) विजेंद्र प्रसाद यादव - सुपौल से जेडीयू विधायक है। साल 2000 से लगातार विधायक है। पिछली सरकार में भी थे मंत्री।
2) प्रेम कुमार - ये अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। गया से बीजेपी के विधायक है। सात बार विधायक रह चुके हैं।
3) ललन सिंह - नीतीश सरकार में पहले PWD मंत्री थे। लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं और नीतीश कुमार के बहुत करीबी हैं।
4) बीजेपी के विधायक नंद किशोर यादव- PWD, स्वास्थ और पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। जेपी आंदोलन में सक्रिय नेता थे।1) विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथ। सुपौल से जेडीयू विधायक है। साल 2000 से लगातार विधायक है। पिछली सरकार में भी थे मंत्री।
5) श्रवण कुमार - नालंदा से जेडीयू के विधायक। पहले ग्रामीण विकास मंत्री थे।
6) रामनारायण मंडल - बीजेपी के बांका से हैं विधायक। पार्टी के बिहार से वाइस प्रेसिडेंट।
7) जय कुमार सिंह - दिनारा से जदयू विधायक हैं। नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री थे।
8) प्रमोद कुमार - पूर्वी चंपारण से बीजेपी विधायक हैं। एबीवीपी और आरएसएस भी जुड़े रहे हैं।
9) कृष्णनंदन वर्मा - घोसी से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में PHED मंत्री थे।
10) महेश्वर हजारी - कल्याणपुर से है जेडीयू विधायक। पहले नगर विकास व आवास मंत्री थे। रामविलास पासवान के रिश्तेदार।
11) विनोद नारायण झा - बिहार बीजेपी के प्रवक्ता। बीजेपी से एमएलसी हैं।
12) शैलेश कुमार -जमालपुर से जेडीयू विधायक हैं। महागठबंधन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। एलजेपी को हराकर विधायक बने।
13) सुरेश शर्मा - मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक हैं। 2010 में पहली बार बने थे विधायक।
14) कुमारी मंजू वर्मा - चेरिया बरियारपुर से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में  सामाजिक कल्याण मंत्रालय का मिला था प्रभार। एलजेपी को हराकर बनी थी विधायक।
15) विजय कुमार सिन्हा - लखीसराय से हैं बीजेपी विधायक। पहली बार बने मंत्री।
16) संतोष निराला - राजपुर (बक्सर) से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। जेडीयू में दलित चेहरा। 2010 में पहली बार बने विधायक। SC/ST कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं।
17) राणा रणधीर- मधुबन से बीजेपी विधायक।
18) खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद- सिकटा से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। बीजेपी को हराकर बने थे विधायक।
19) विनोद कुमार सिंह - प्राणपुर से बीजेपी विधायक।
20) मदन सहनी -खाद्य व  उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। जेडीयू में निषाद चेहरा।
21) कृष्ण कुमार ऋषि -बनमनखी से बीजेपी विधायक हैं।
22) कपिल देव कामत - बाबूबरही से है जेडीयू विधायक।
23) दिनेश यादव -सिमरी बख्तियारपुर से हैं जेडीयू विधायक।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS