बिहार
बिहार मंत्रिमंडल का शाम पांच बजे होगा विस्तार
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 5:20:10 PMपटना, (हि.स.)। बिहार मंत्रिमंडल का शनिवार को पांच बजे मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। राजभवन के राजेन्द्र मंडपम सभागार में नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी। जदयू-भाजपा की सरकार में मंत्री रहे अधिसंख्य चेहरे को नयी सरकार में भी जगह मिलने के आसार हैं ।
भाजपा कोटे से नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, राणा रणधीर, विनोद सिंह, ब्रज किशोर बिंन्द, राम नारायण मंडल, सुरेश शर्मा या विजय सिन्हा के नाम नये मंत्रियों की सूची में शामिल होने की सूचना है। जदयू कोटे से ललन सिंह, विजेन्द्र प्रसाद यादव, नीरज कुमार, कृष्ण नंदन वर्मा, महेशवर हजारी, लेशी सिंह के नाम की चर्चा है।