ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
विस्तार के बावजूद मंत्रियों के कई पद रहेंगे खाली : नित्यानंद
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 5:06:25 PM
विस्तार के बावजूद मंत्रियों के कई पद रहेंगे खाली : नित्यानंद

पटना, (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि 36 सदस्यीय राज्य मंत्रिमंडल के शनिवार को विस्तार में 36 मंत्रियों की नियुक्ति के बाद भी कुछ पद खाली रखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू के मुख्यमंत्री सहित 20 मंत्री होंगे। भाजपा कोटे से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित उसके सहयोगियों के कुल 16 मंत्री होंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू कोटे से दिनेश चंद यादव और रमेश ऋषिदेव दो नये नाम हैं । जदयू कोटे से पिछले मंत्रिमंडल में शामिल सभी 12 मंत्रियों को नये मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। भाजपा कोटे से नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार और राम नारायण मंडल को छोड़ मंत्री के रुप में अधिसंख्य नये चेहरे मंगल पांडेय, विनोद कुमार सिंह कुशवाहा,राणा रणधीर, ब्रज किशोर बिंद, सुरेश शर्मा, प्रमेाद कुमार और विनोद नारायण झा होंगे। मंगल पांडेय भाजपा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमानत: हिमाचल के प्रभारी हैं।
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS