ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राजग सरकार सुशासन और विकास की बुनियाद रखेगा - नित्यानंद राय
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 8:42:31 PM
राजग सरकार सुशासन और विकास की बुनियाद रखेगा - नित्यानंद राय

पटना,  (हि.स. )| बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर बिहारवासियों, भारतीय जनता पार्टी और सभी गठबंधन दलों के सहयोगी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को बधाई देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार रहित सुशासन और विकास की एक बुनियाद कायम होगी। 

नित्यानंद राय ने संवाददाताओं से यहाँ कहा कि दूसरी बार राजग की सरकार बिहार में बनी है और अब राज्य में सुशासन एवं क़ानून व्यवस्था की बाधा तथा जड़ता दूर होगी और राज्य एक बार फिर प्रगति के पथ पर तीव्रता से अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी जंग लड़ रही है।उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देकर इस आंदोलन को मजबूत किया है। 
भाजपा नेता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव तथा उनके परिवार के भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार के इस ठोस कदम का खुद प्रधानमंत्री जी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं, ऐसे में बिहार में पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार से जुड़े एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आये जिसने लालू यादव के बिहार विरोधी एवं गरीब विरोधी चेहरे को उजागर किया है। 
सार्वजानिक जीवन में शुचिता, सादगी एवं पारदर्शिता को देश की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कोशिश करेगी कि राज्य सरकार बिहारवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे।  बिहार के विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन- व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में मध्यावधि चुनाव कराकर आम जनता पर बोझ डालने की बजाय बिहार के क्रमशः विकास की बड़ी जरुरत को उनकी पार्टी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है उज्ज्वल बिहार का निर्माण करना, जहाँ भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार आने वाले दिनों में देश की मुख्य धारा में शामिल होगा और बिहारवासियों का नाम देश- दुनिया में बुलंद होता रहेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS