बिहार
कलंक कथा : कल्याणपुर में ससुर ने पहले किया दुष्कर्म, फिर बहू की कर दी हत्या
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 6:49:32 PMकल्याणपुर। कुमारी रागिनी
थाना क्षेत्र के मंगलापुर में बुधवार की रात एक कलंक कथा लिखी गई। जहां ससुर ने ही बहू को अकेला पा उसके साथ दुष्कर्म किया, िफर राज छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कोटवा थाना क्षेत्र के भोपतपुर पुरानी डीह निवासी मृतका के पिता रामजन्म साह द्वारा थाने में दिये आवेदन में बताया गया कि उसने अपनी पुत्री पार्वती कुमारी का विवाह कल्याणपुर पंचायत स्थित मंगलापुर में भोला साह के पुत्र सरोज साह से 28अप्रैल 2016 को की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद परिवार वाले ने मेरी पुत्री से एक मोटरसाईकिल ,सोने की चेन व एक लाख रुपये की मांग की। इसके लिए बार-बार दबाव दिया जाने लगा। जब इसकी सूचना उसको मिली तो उसने अपने समधी भोला साह से इतना देने में असमर्थता जाहिर की। इस बीच भोला साह ने अकेला पा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। हत्या कैसे की गई यह स्पष्ट नहीं है। आवेदन के अनुसार उसकी समधन व दामाद सरोज साह, दोनों दिल्ली में रहते हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।