बिहार
कल्याणपुर में स्नान के दौरान नहर में डूबकर युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 6:46:37 PMकल्याणपुर। कुमारी रागिनी
प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी नहर में गुरुवार की सुबह नहाने के क्रम में एक 16 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर फरीदपुर टोला निवासी स्व.अब्बास अंसारी का पुत्र जमील अखतर बड़ी नहर में अपने साथी के साथ सुबह स्नान कर रहा था। सभी साथी पुल की रेलिंग से पानी में कूद रहे थे। यह देख जमील भी पानी मे कूदा, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा घंटों मक्कशत के बाद पानी से शव को निकाला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय स्वरुप ने बताया कि शव को परिजन अपने साथ ले गए।