बिहार
विवाहिता को अकेली पा दो मनचलों ने किया घर में घुस रेप का प्रयास,फिर...
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2017 9:07:50 PMकल्याणपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
थाना क्षेत्र के विशम्भरापुर में नवविवाहिता के साथ उसी गांव के लोगों ने रात्रि में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर बताया उसका पति एक माह पूर्व रोजी रोटी के लिए बाहर चले गये। इसी बीच रात्रि 11बजे रामेश्वर सिंह व विजय सिंह उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे। शोर करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर करने पर लोगों की आहट सुन वे भाग निकले। इस बीच मीरा देवी व पुनकाली देवी ने घर मे घुसकर करीब एक लाख के आभूषण निकाल लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय स्वरुप ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।