बिहार
छपरा : गंगा नदी में डूबने से बालक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2017 11:19:43 AMछपरा ( हि.स.)। सारण जिले के छपरा मेंं नयागांव थाना के बरियारचक में गंगा नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। शव की खोज की जा रही है। इस घटना की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को गांव के चार बच्चे गंगा नदी में स्नान करने गये थे। इस दौरान चारों बालक डूबने लगे जिसमें से तीन बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है और एक बालक पानी में डूबने से लापता हो गया। वह बरियारचक गांव के राजू साह के पुत्र आठ वर्षीय प्रिंस कुमार बताया जाता है।