ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
व्यवसायी हत्याकांड : आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, मुंबई और गोवा में पुलिस की छापेमारी
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 5:41:26 PM
व्यवसायी हत्याकांड : आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, मुंबई और गोवा में पुलिस की छापेमारी

आरा,  (हि.स.)। आरा में गत 2 जुलाई को हुए गोला व्यवसायी की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग अलग टीम का गठन कर संभावित राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी है। हत्याकांड के अभियुक्त पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के खाश माने जाने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.दानिश रिजवान के दिल्ली में छुपे होने की खबर पर पुलिस ने संभावित इलाके में छापेमारी की। सूत्र बताते हैं कि दानिश रिजवान ने पुलिस को चकमा दे दिया और फरार हो गया। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उक्त आरोपित को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह पुलिस को देखते ही भाग निकला। नगर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी नईम मिस्त्री की मुंबई के अंडरवर्ल्ड में पैठ है और व्यवसायी कृष्णा सिंह की हत्या के बाद वह मुंबई में ही शरण लिए हुए है। पुलिस को मुंबई में उसके छुपे हुए की सूचना है। नईम मिस्त्री अंडरवर्ल्ड का शार्प शूटर है। गत वर्ष मुंबई में एक भाजपा नेता और प्रोपर्टी डीलर की हत्या की सुपारी लेने में उसका नाम आया था। इस मामले में उस पर ठाणे थाना में एफआईआर हुआ था।

भाजपा नेता इंद्रभान सिंह, डिप्टी मेयर के पुत्र मुन्नू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गोवा में भी डेरा जमाया है और कई जगह छापेमारी की जा रही है। घटना के 22 दिन हुए हैं, लेकिन दो को छोड़कर सभी नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बता दें कि आरा में सक्रिय भू माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने को लेकर जमींदार परिवार के गोला व्यवसायी की दिनदहाड़े 23 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या को लेकर शहर में जबरदस्त तनाव पैदा हो गया।आरोप यह भी लगा की भू माफियाओं को जिला प्रशासन का संरक्षण हासिल था।इसके लिए आरा के सी ओ को निलंबित कर दिया गया है।

घटना के खिलाफ आरा के सांसद राजकुमार सिंह ने भोजपुर के डीएम और एसपी को सीमा में रहने की हिदायत दी थी और भू माफियाओं को संरक्षण बंद करने के भी निर्देश दिए थे। पीड़ित परिजनों से मिलने अब तक भाजपा के कई बड़े नेता आरा आ चुके हैं। पूर्व डिप्टी सीएम् सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद लवली आनंद सहित कई राजनेताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है और हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS