ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं: जयप्रकाश
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 2:51:02 PM
भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं: जयप्रकाश

समस्तीपुर, (हि.स.)। जिले के बिथान प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल कार्यालय लवटोलिया विथान परिसर में हुई। मंडल प्रभारी अरविंद महतो के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने की। 
बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राय ने संगठन की मजबूती को भाजपा की असली ताकत बताते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव कार्यकर्ताओं के ही बदौलत भाजपा को मिला है। उन्होंने केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी एवं बिहार सरकार की विफलताओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुट जाने की बात कही। बैठक में सभी बूथों पर बूथ कमेटी गठन करने समेत मंडल स्तर पर मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के गठन करने पर चर्चा की गई।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS