ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
फोर लेन पुल व सड़क निर्माण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम : आरके सिंह
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 2:47:08 PM
फोर लेन पुल व सड़क निर्माण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम : आरके सिंह

आरा, (हि.स.)। भोजपुर जिले के कोइलवर सोन नद पर फोर लेन पुल और बक्सर पटना फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को होगा। निर्माण कार्य शुरू होने से भोजपुर जिले के विकास को ऐतिहासिक गति मिलेगी। आरा के लोकसभा सांसद आरके सिंह की पहल पर यह निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। 
कोइलवर स्थित अब्दुलवारी पुल का निर्माण अंग्रेजी शासन में हुआ था। पुल पर नीचे सड़क मार्ग है जबकि ऊपर से रेल गुजरती है। पुल की गारंटी अवधि कब की समाप्त हो चुकी है ऐसे में अब पुल गंभीर स्थितियों से गुजर रहा है। नए फोर लेन पुल का निर्माण होने से यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। वहीं बक्सर पटना फोर लेन सड़क निर्माण होने से भोजपुर के विकास को चार चांद लग जाएगा। आरा के सांसद आरके सिंह की पहल से जिला नया कीर्तिमान हासिल करेगा। 
भाजपा नेता संजय सिंह, भाजयुमो के जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शैलेश कुमार राय सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरा के सांसद आरके सिंह को बधाई दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS