ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुखिया ने सरकारी योजना की राशि को विवाह में किया खर्च
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 8:31:52 PM
मुखिया ने सरकारी योजना की राशि को विवाह में किया खर्च

सहरसा, (हि.स.)। बिहार के सहरसा जिले में सत्तर कटैया प्रखंड की विशनपुर पंचायत की मुखिया रोजी राजल ने सरकारी योजना का लगभग 1 लाख 7 हज़ार 500 रूपए की निकासी कर अपनी शादी में खर्च कर लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ठाकुर ने बुधवार को यहां बताया कि इस मामले का खुलासा विभिन्न योजनाओं के वित्तीय लेखा-जोखा की समीक्षा के क्रम में हुआ। उन्होंने बताया कि रोजी राजल ने राशि का गबन, पंचायत सचिव सुभाष यादव की मिलीभगत से किया था।

ठाकुर ने बताया कि उक्त सरकारी राशि को 24 घंटे के अंदर, सरकारी खाते में जमा करने का मुखिया और पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुखिया और पंचायत सचिव यदि आदेश की अवहेलना करते हुए सरकारी राशि को सरकारी खजाने में जमा करने में विफल रहे, तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ की जाएगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS