बिहार
उत्पाद टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, सिपाही घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2017 9:21:19 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मुफस्सिल थाना के भरवलिया गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने उत्पाद टीम पर ही हमला बोला दिया। वहीं उत्पाद विभाग के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में एक सिपाही विकास कुमार घायल हो गया। इस मामले में अज्ञात के िखलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम आज गांव में गई थी और ब्रेथ एनालाइजर से दो लोगों की जांच कर रही थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।
वारंटी को दबोचने गई पुलिस पर हमला, छुड़ाया
इधर रघुनाथपुर ओपी के गदरिया गांव में मारपीट के वारंटी दरोगा राय को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस बीच अशोक कुमार यादव व अन्य वारंटी को छुड़ाकर भाग गए।