ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
ईद पर एक दूसरे को दे रहे बधाई,शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 2:56:53 PM
ईद पर एक दूसरे को दे रहे बधाई,शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

आरा (भोजपुर),  (हि.स.)। बीती रात चाँद के दीदार होने के बाद अहले सुबह से ही ईद के त्योहार पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं।भोजपुर के शहरी क्षेत्र आरा के अलावे पीरो,जगदीशपुर,बिहियां और कोइलवर जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईद मनाया जा रहा है। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। जगह-जगह पुलिस और दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है।

शहर में जगह-जगह ईद मिलन समारोह के लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाये गए हैं जहाँ लोग एक-दूसरे के गले मिल ईद की शुभकामना दे रहे हैं।हिन्दू भी बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनायें दे रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के भोजपुर जिले के जिलाध्यक्ष मो. खुशनूद आलम ने अपने गाँव चकिया में ईद मिलन समारोह की बड़े पैमाने पर तैयारी की है जहाँ सुबह से सैकड़ो लोग ईद की शुभकामना देने पहुँच रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी इस त्यौहार में शामिल हुए हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS