ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
हम उस कोख को बांझ बना देंगे, जिसने भारत के इतिहास में यह काला दिन पैदा किया: राधामोहन
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 7:38:13 PM
हम उस कोख को बांझ बना देंगे, जिसने भारत के इतिहास में यह काला दिन पैदा किया: राधामोहन

यूपीएससी टॉपरों को सम्मानित करते कृषि मंत्री

- केंद्रीय कृषि सह कल्याणमंत्री ने की आपातकाल विरोध दिवस में शिरकत, कहा- आपातकाल देश की राजनीति का काला अध्याय
- समारोह में सम्मानित किए गए यूपीएससी में सफल कैंडिडेट

मोतिहारी। सचिन कुमार सिंह


भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय नगर भवन के सभागार में आपातकाल विरोध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कृषि सह कृषक कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आज ही के दिन 1975 में आपातकाल लागू कर देश की राजनीति में एक काला अध्याय जोड़ा था। अपना देश 200 वर्षों तक अंग्रेजों व इसके बाद 7 दशक तक कांग्रेस की राजनीतिक दासता का शिकार बनकर रह गया। इससे देश में भय व असंतोष का माहौल पैदा हुआ। जेपी, लोहिया, अटलजी व नानाजी देशमुख जैसे नेताओं ने देश में आपातकाल को चुनौती दी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसके खिलाफ देशभर में सबसे बड़ा आंदोलन चलाया था। पूरे देश में लोक संघर्ष समितियों का गठन कर आरएसएस ने आपातकाल के खिलाफ अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जिले में वे खुद इस लोक संघर्ष समिित के संयोजक रहे थे। राजनीति का यह काला अध्याय आज के नौजवानों को बताने की जरूरत है। कहा कि नौजवान ही परिवर्तन के वाहक होते हैं। आपातकाल मंे भी नौजवानों की सत्ता परिवर्तन में बड़ी भूमिका रही थी। कांग्रेेसमुक्त भारत की परिकल्पना आपातकाल की देन है। आज प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की ओर पूरे देश को ले जा रहे हैं। यह अलग बात है कि बिहार में कुछ राजनीतिक दल के नेता जो खुद को जेपी-लोहिया का प्रबल समर्थक बनते हैं, सत्ता के लिए कांग्रेस से गठजोड़ कर रहे हैं। कहा कि हम उस कोख को बांझ बना देंगे, िजसने भारत के इतिहास में यह काला दिन पैदा किया। इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन कर जेपी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा व संचालन महामंत्री मार्तंड नारायण सिंह ने किया। इस दौरान मंत्री ने सभी उपस्थित लोगों के साथ बैठकर रेडियो पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात भी सुनी।

समारोह में पांच यूपीएससी टॉपर हुए सम्मानित
कृषि मंत्री श्री सिंह ने इस मंच से जिले के पांच यूपीएससी में सफल अभ्यर्थियों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले यूपीएससी टॉपरों में अजीत कुमार, दीपक कुमार, हर्षित, मोहित कुमार व शील लोहिया हैं। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न पारिवारिक माहौल व विपरीत परिस्थितियों के बीच इन्होंने अपनी प्रतिभा का परचम पूरे देशस्तर पर फहराया है, वह किसी के लिए गर्व का विषय हो सकता है। इससे यहां के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इनकी रही मौजूदगी
नगर विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू यादव, बब्लू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, चंद्रकिशोर मिश्रा, सजावल राम, राजा ठाकुर, नप के उप मुख्य पार्षद रविभूषण, मोहिबुल हक खां।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS