बिहार
बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर आगजनी, महिला यात्री की मौत
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 5:56:06 PMबिहारशरीफ (नालंदा), (हि.स.)। बिहार के नालंदा जिला के बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे में बहाली की मांग को लेकर छात्र युवा आंदोलनकारियों ने स्टेशन परिसर में आग लगा दी जिससे वहां भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने यहां बताया कि आन्दोलनकारियों द्वारा आग लगाए जाने के कारण स्टेशन परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है | उन्होंने बताया कि घटना के दौरान स्टेशन पर मची भगदड़ में एक महिला यात्री की मौत हो गयी। स्टेशन पर आगजनी से करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपद्रव के दौरान 13 छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है | उन्होंने कहा कि बहरहाल स्थिति नियंत्रण में है।
इस बीच रेलवे सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन को आन्दोलनकारियों ने आग के हवाले कर दिया जिसमें स्टेशन के सभी कार्यालय जल गए। सूत्रों ने बताया कि आन्दोलनकारियों ने टिकट काउंटर से लगभग दो लाख रूपये भी लूट लिए।