बिहार
पुलिस ने चार शराबियों को पकड़ कर भेजा जेल
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 3:26:27 PMबगहा, (हि.स.)| पुलिस जिला में चलाये जा रहे लगातार वाहन जाँच अभियान में नौरंगिया थाना पुलिस ने नेपाल से पीकर आ रहे चार शराबियों को नशे की हालत में कल शाम धोबहा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता, सुकदेव गुप्ता पिता रामचन्द्र गुप्ता, दोनों साकिन, बसही थाना सोहगीबारवा, जिला महाराजगंज यूपी कार्यक्रम नाम शामिल है। वहीं जगत नारायण महतो पिता स्व. देवलाल महतो साकिन केरई और जिता मुसहर पिता राजा मुसहर साकिन सिरिसिया, दोनों बहा पुलिस जिला के थाना नौरंगिया के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष हरेन्दर प्रसाद ने बताया कि वाहन जाँच अभियान के क्रम में नेपाल से शराब पीकर आ रहे इन चारो शराबियों को गिरफ्तार कर बेतिया जेल भेज दिया गया है।