बिहार
मंत्री शिवचंद्र राम ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने पर मीरा कुमार को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 8:17:03 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
राज्य के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री व रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई उम्मीदवार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व बिहार की बेटी मीरा कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री राम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्रीमती कुमार ने बिहार गौरव हैं और नारी सशक्तीकरण की प्रतीक भी हैं। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब राष्ट्रपति पद के लिए बिहार की बेटी उम्मीदवारी कर रही है। बिहार की एक दलित बेटी राष्ट्रपति बने, इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। यह हम सभी बिहारियों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इसलिए हर बिहारी का फर्ज बनता है कि बिहार की बेटी मीरा कुमार को देश के सर्वोच्च पद पर सुशोभित करने के लिए अपना योगदान दें। यह बिहार के हक और सम्मान की लड़ाई है। यह देश की आधी आबादी का सवाल है कि एक कर्मठ महिला को देश की प्रथम महिला बने।