बिहार
बिहार के राज्यपाल बने केसरीनाथ त्रिपाठी
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 12:29:22 PM पटना, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी गुरुवार को बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल बन गये। राजभवन मे आयोजित सादे समारोह में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेन्द्र मेनन ने उन्हें शपथ दिलाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। त्रिपाठी दूसरी बार बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल बने हैं।