ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
चारा घोटाले के आरोपी लालू ने अपने बेटों को भी फंसाया: दीपक
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 12:27:28 PM
चारा घोटाले के आरोपी लालू ने अपने बेटों को भी फंसाया: दीपक

 आरा (भोजपुर),  (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रहते लालू यादव ने चारा घोटाला कर जहां अकूत संपति हासिल की। वहीं अब अपने मंत्री पुत्रों को फंसाकर जेल भेजने का रास्ता भी साफ़ कर दिया है। 

दीपक सिंह भाजयुमो कार्यकर्ताओं से महागठबंधन सरकार के भ्र्रष्टाचार के खिलाफ जनांदोलन छेड़ देने और सत्ता परिवर्तन के लिए अभी से कमर कस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के पैटर्न पर देश का विकास कर रही है लेकिन बिहार में राज्यसरकार लूट और घोटालों को अंजाम दे रही है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में घोटालों में लिप्त ऐसी क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व ख़त्म हो जायेगा और नरेंद्र मोदी का सब जगह जलवा दिखेगा। कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो नेता संजीव सिंह ने की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS