ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुजफ्फरपुर नगर निगम को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा: सुरेश शर्मा
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 10:20:09 AM
मुजफ्फरपुर नगर निगम को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा: सुरेश शर्मा

 मुजफ्फरपुर,  (हि.स.) | मुजफ्फरपुर नगर निगम को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उप-महापौर मानमर्दन शुक्ला कुर्सी संभालने के दिन से ही लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उसे हल करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उक्त विचार भाजपा के नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा ने वार्ड 26 विकास समिति द्वारा लंगट सिंह कॉलेज के सभागार में आयोजित उप-महापौर मानमर्दन शुक्ला के अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि उपमहापौर के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर नगर निगम विकास की पटरी पर आएगा और भ्रष्टाचार का अंत होगा। शहरवासियों के विकास का सपना साकार किया जाएगा। कोई साथ दे या नहीं दे, वे शहर के विकास के लिए मरते दम तक लगे रहेंगे। उपमहापौर एवं वार्ड पार्षदों की सहायता से स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। 

इस अवसर पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला युवा और काफी ऊर्जावान हैं। अब उनकी ऊर्जा शहर के विकास में लगेगी। शहर विकास की राह पर होगा। शहरवासी उनका साथ देंगे। मुजफ्फरपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि उपमहापौर के नेतृत्व में शहर के विकास की गति अब रफ्तार पकड़ेगी। 

अपने अभिनंदन के बाद उप-महापौर मानमर्दन शुक्ला ने कहा कि शहर का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहले निगम कर्मचारियों को परेशानी दूर करनी होगी। कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। इससे पूर्व नगर विधायक सुरेश शर्मा ने उप-महापौर के साथ-साथ वार्ड पार्षद राजीव कुमार पंकू, संजय कुमार केजरीवाल, हरिओम कुमार, अभिमन्यु कुमार, संतोष महाराज, गीता देवी, निर्मला देवी, विकास सहनी, अब्दुल बाकी आदि का अभिनंदन किया। चित्तरंजन सिन्हा कनक की अध्यक्षता में आयोजित अभिनन्दन समारोह में पूर्व जिला पार्षद प्रमोद ठाकुर राकेश झा, प्रियरंजन, आसिफ अहमद, अजय ओझा, आलोक कुमार आदि ने भाग लिया|

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS