बिहार
गंडक नदी पार करते समय मगरमच्छ ने चरवाहे को निगला
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 3:56:14 PMबगहा, (हि.स.)। चम्पारण जिला के भितहा प्रखंड में चिलवनिया पंचायत स्थित रेण्डहा गांव में गंडक नदी पार करते समय मगरमच्छ ने चरवाहे को निगल लिया। ग्रामीणों के अनुसार चरवाहे का नाम अशर्फी यादव था। कल वह अपनी भैंस लेकर चरगहवा के सामने गंडक नदी पार करा कर प्रेमही दियारा क्षेत्र में जा रहा था, कि रास्ते में ही मगरमच्छ ने उनको पकड़ लिया और उसे खा गया| उस समय गंडक नदी की बांध पर खेल रहे बच्चों ने देखा और शोर मचाया| जब तक ग्रामीण मदद के लिए जुटे तब तक मगरमच्छ गंडक में जा चुका था।