बिहार
रंगदारी का मामला दर्ज कराया तो शरीर पर फेंका एसिड, घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 9:57:09 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया कोठी निवासी लक्ष्मण महतो के शरीर पर एसिड फेंक कर उन्हें घायल कर दिया गया है। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया है कि बीते 16 जून को उनके गांव के सुरेश सहनी, विष्णु सहनी, सत्येन्द्र सहनी, हिरालाल सहनी व नरेश सहनी ने 2 लाख की रंगदारी मांगी थी। उन्हेंने इसकी शिकायत हरसिद्धि थाने में दर्ज करायी थी। रविवार की रात सुरेश व विष्णु इनके घर पर आए। उन्होंने कहा- तुम थाने में मामला दर्ज कराते हो। उन्होंने गाली देते हुए हमारे शरीर पर एसिड फेंक दिया।