ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
देश भ्रष्टाचार के शिकंजे में जकड़ गया है : खण्डापूरकर
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 4:19:50 PM
देश भ्रष्टाचार के शिकंजे में जकड़ गया है : खण्डापूरकर

बाढ़, (हि.स.)। देश में भ्रष्टाचार बढ़ जाने के कारण आमलोग काफी परेशान हैं तथा देश भ्रष्टाचार के शिकंजे में पूरी तरह से जकड़ गया है। बड़े-बड़े लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और भ्रष्टाचार के शिकंजे से देश को निजात दिलाना होगा। यह बातें सोमवार को स्थानीय प्रखण्ड के अचुआरा गांव के बिहार केसरी श्रीबाबू पुस्तकालय में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के वैनर तले आयोजित अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुये समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खण्डापूकर ने कही। 
खण्डापूरकर ने कहा कि हमारी समिति भ्रष्टाचार निर्मूलन का कार्य पूरे देश भर में कर रही है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र की सबसे बड़ा रोग है, जिसे ठीक करना हर सच्चे नागरिक का दायित्व है जो हमारे समिति के माध्यम से किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह और संचालन प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त कुमार ने की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS