बिहार
पति से फोन पर की बात, फिर फंदे से लटक दे दी जान
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 9:15:52 PMपहाड़पुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पहाड़पुर थाने के अमवा वृत्त गांव निवासी मंजय साह की पत्नी बेबी देवी उम्र करीब 21 वर्ष ने शुक्रवार रात्रि गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ मृतका के शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर मृतका के पिता वीर बहादुर साह, चाचा शत्रुघ्न साह, मनिहारी बरदाहा (बनहौरा)थाना जगदीशपुर ने बताया कि अपने पुत्री बेबी व दामाद मंजय सह के आत्महत्या करने से हुई वार्ता का कॉल डिटेल निकालने के बाद प्राथमिकी दर्ज करेंगे। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।मौके पर सहायक अवर निरीक्षक नवीन चंद चौधरी सशस्त्र पुलिस बल के साथ लाश को बरामद कर अंत्यपरीक्षण हेतु मोतिहारी सदर अस्पताल भेजने में कामयाबी हासिल कर चुका है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व से पति- पत्नी के बीच किसी भी प्रकार का मनमुटाव नहीं था। मृतका के पति व ससुर बाहर नौकरी करते हैं। घर में सास व बड़ी सास हैं, जिनको सुबह में इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले में जांच में लगी है।