ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने नेताओं का किया पुतला दहन
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 6:22:35 PM
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने नेताओं का किया पुतला दहन

पटना,  (हि.स.)। बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था, मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, छात्र नेताओं पर लाठी चार्ज सरकारी सेवा का दुरूपयोग पर शनिवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के छात्र प्रकोष्ठ ने कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप एवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया । कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष रितेश कुमार ठाकुर ने किया।
मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शैलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। लालू यादव के मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की निन्दा करते हुए कहा कि मीडिया का अपमान पूरे देश का अपमान है। लालू यादव को मीडिया से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए, छात्रा से दुर्व्यवहार में निलंबित दारोगा सुनील चौधरी को जेल भेजने की मांग की।
शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की बर्खास्तगी की माॅंग करते हुए कहा कि लालू यादव की मामूली बिमारी होने पर डाॅक्टरों का टीम लगा दिया जाता है। पद का दुरूपयोग करने पर तेजप्रताप से भी इस्तीफे की माॅंग की। साथ ही यह भी कहा कि लालू यादव की बिमारी और मीडिया पर तंज कसने के बाद भी मुख्यमंत्री का चुप्पी साधे रहना यह स्पष्ट करता है कि यह सरकार रिमोट के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसका कंट्रोल खुद लालू यादव रखे हुए हैं।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS