बिहार
मंत्री ने किया कवि रामश्रेष्ठ दीवाना व चित्रकार सुनील चौधरी को सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 6:30:37 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
ईस्ट जोन कल्चरल सेंटर के शासी निकाय के सदस्य चुने जाने के बाद कवि रामश्रेष्ठ दीवाना और चित्रकार सुनील कुमार चौधरी को राज्य सरकार ने सम्मानित किया। राज्य के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री शिवचंद्र राम और विभाग के अपर सचिव आनंद कुमार ने पटना में श्री दीवाना और श्री चौधरी को बुके देकर सम्मानित किया और उम्मीद जताई कि दोनों बिहार की कला-संस्कृति को देशभर में फैलाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। श्री राम ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां की प्रतिभा देश – विदेश में प्रदेश का नाम रौशन कर रही है। बिहार की संस्कृति भी काफी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अपनी कला और प्रतिभा से बिहार के गौरव को और आगे बढ़ाएंगे।