बिहार
नीतीश ने किया आम विविधता प्रदर्शनी का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 6:01:34 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां देशरत्न उद्यान में आम विविधता प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता 2017 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आम फल की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी देखी । मुख्यमंत्री ने आम उत्पादन तकनीक से संबंधित स्मारिका का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर नीतीश ने जर्दालू आम में प्रथम शंभू कुमार सिंह, मैंगो मैन अशोक कुमार चौधरी, मालदह आम के लिये विपुल कुमार, दूधिया मालदह आम के लिये संतोष कुमार सहित अन्य विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार राय और प्रधान सचिव कृषि सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।